फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   नाबालिग से छेड़छाड़ पर महिलाओं का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

नाबालिग से छेड़छाड़ पर महिलाओं का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

Mon, 20 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ पर महिलाओं का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन
पौड़ी। उत्तरकाशी में बालिका की दुराचार के बाद हत्या और अब पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक में 11 वर्षीया बालिका से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा छेड़छाड़ पर पौड़ी की महिलाओं का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर पाबौ में छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो बाजार बंद कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तरकाशी के बाद अब पाबौ ब्लॉक में रविवार को बालिका से छेड़छाड़ पर गुस्साई महिलाएं सोमवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कार्यालय परिसर में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राजस्व पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। उसे जेल भेजने के बजाय पटवारी चौकी में बैठाया गया है। महिलाओं ने कहा कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी ने कहा कि पाबौ और उत्तरकाशी दोनों ही घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। उप जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मामले में विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में महिला मंगल दल अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, सुधा नेगी, सुमनलता ध्यानी, उमा, सरिता, मंजू देवी, सुशीला, लक्ष्मी नेगी, शकुंतला, मंजू, रेखा नेगी, देवेश्वरी, कमलेश पंवार व गुड्डी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


पाबौ में बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आने पर तहसीलदार को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन बालिका के परिजन प्रकरण में आरोपी के खिलाफ तहरीर देने को तैयार नहीं हैं। मेरी भी खुद इस मामले में बालिका की मां से बात हुई। उसका कहना है कि वे किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते। तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर विधि संवत कार्रवाई होगी।-श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed