{"_id":"5b2a8a674f1c1b694d8b7808","slug":"31529514599-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने विभागों से लिया स्वरोजगार के कार्यों का फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने विभागों से लिया स्वरोजगार के कार्यों का फीडबैक
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विकास भवन सभागार में आयोजित उद्योग, खादी, रोजगार, कृषि, उद्यान आदि विभागों की बैठक में डीएम ने विभागों से स्वरोजगार के कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने ब्लाक व जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर स्वरोजगार के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट 30 जून तक सौंपने को कहा।
बैठक में डीएम ने रोजगार को प्रभावी ढंक से अपनाने के लिए ब्लाक स्तर पर बीडीओ व जिला स्तर पर सेवायोजन अधिकारी और सीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को साहसिक खेलों के लिए क्षेत्रों के चिह्निकरण के लिए कहा। इसके लिए लैंसडोन व खिर्सू आदि क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए। डीएम ने पर्यटन, उद्योग, ग्राम्य विकास को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार का ग्राफ बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, सीएओ डा. डीएस राणा, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, डीपीआरओ एमएम खान और एलडीएम नंद किशोर सहित उद्योग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।