{"_id":"5aa412624f1c1bb9758b4a59","slug":"31520702050-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर पोस्टर चश्पा किए तो पांच का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर पोस्टर चश्पा किए तो पांच का जुर्माना
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका चुनाव के लिए पालिका की संपत्ति पर पोस्टर व बैनर चस्पा करने पर 5000 हजार रुपये का अर्थ दंड वसूल किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि भले ही चुनाव नजदीक हैं, लेकिन उन्हें शहर के कूड़ा निस्तारण की चिंता है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भारत सरकार से सहमति मिलने के बाद निर्माण के लिए छह करोड़ का एस्टीमेट सरकार को भेजा गया है। इस पर भी कार्य शुरू हो जाएगा। बेनाम ने कहा कि उनके वित्तीय अधिकार भले ही सरकार ने सीज किए हों, लेकिन इसके बाद भी वह पूरी शिद्दत से शहर को संवारने में जुटे हुए हैं। बेनाम ने कहा कि सड़क व अन्य स्थानों पर दीवारों की पुताई का कार्य जारी है। इस बीच कुछ लोग इन दीवारों पर बैनर व पोस्टर लगाकर उन्हें खराब कर रहे हैं। बेनाम ने कहा कि वे पोस्टर हटा लें। दीवार पर जिसके भी पोस्टर मिलेंगे, उसे 5000 का अर्थ दंड देना होगा। पालिका चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी सीट को लेकर सरकार ने खुलासा नहीं किया है। सामान्य सीट हुई तो वह चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे। महिला या अनुसूचित जाति आरक्षित होने पर वह अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। चर्चाएं थीं कि बेनाम भाजपा से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब तक उनसे संपर्क नहीं किया है। भाजपा से ऐसा निमंत्रण आता है तो वह उस पर विचार करेंगे।