{"_id":"5c7d56dcbdec221465557667","slug":"21551718108-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को है 22 वर्षों से यातायात सुविधा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को है 22 वर्षों से यातायात सुविधा का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को विगत 22 वर्ष से यातायात सुविधा का इंतजार है। ग्रामीण लंबे समय से गडोली-खंडाह मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सड़क पर यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने एक माह के भीतर बस सेवा के संचालन को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिए जाने पर सत्याग्रह किए जाने की चेतावनी दी है।
ब्लाक पौड़ी के ग्राम सभा थली गांव में जिला पंचायत सदस्य डोभ-श्रीकोट कुसुम नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी हीरा लाल टम्टा ने बताया कि वर्ष 1997 में गडोली-खंडाह मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ। इसका निर्माण कार्य कछुए की गति से चला। मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु किए जाने के लिए लोनिवि व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने जुलाई 2018 को निरीक्षण किया। टीम ने वाहन संचालन के लिए मोटर मार्ग को दुरुस्त नहीं बताया। धनश्याम सिंह, जगदीश नेगी, विनोद सिंह ने कहा कि लोनिवि के ईई से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य कुसुम नेगी ने कहा कि जनता को एकजुट होकर अपनी 22 वर्ष पुरानी मांग को लेकर आंदोलन के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर ठाकुर सिंह नेगी, भगवान सिंह राणा, रविंद्र सिंह, सत्यप्रसाद सुंद्रियाल, पवन कुमार सुंद्रियाल आदि मौजूद थे।