{"_id":"5c4de0cfbdec224d9d194f78","slug":"21548607695-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन शिक्षकों को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन शिक्षकों को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकास खंड कीर्तिनगर के 219 शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में पारंपरिक शिक्षण को दरकिनार कर नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर आधा दर्जन शिक्षक व शिक्षिकाओं को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु सम्मान से सम्मानित किया गया।
विकास खंड के बीआरसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को पाठ्य पुस्तकों से संबंधित 13 कैप्सूलों पर चर्चा के बाद निष्कर्ष निकाले गए। इसमें शिक्षकों को पारंपरिक शिक्षण के बजाय नए ढंग से कक्षा कक्ष में प्रवेश करने, प्रत्येक पाठ की कार्ययोजना तैयार कर शिक्षण कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही एनसीईआरटी की नई पाठ्य पुस्तकों की अवधारणा को समझने व प्रभावी शिक्षण की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मिशन कोशिश, समावेशित शिक्षा, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, विज्ञान संगोष्ठी, बाल सखा एवं जिज्ञासा आदि के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी ने सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण में जीआईसी नागरजाधार चिलेडी के देवेंद्र सिंह नेगी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया। प्राथमिक वर्ग में रमेश रौथाण, रेनू उनियाल, मंजू ममगाईं व जूनियर वर्ग में गुरुप्रसाद उनियाल तथा माध्यमिक में शालनी शर्मा को भी सम्मानित किया गया।