फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मौसम ने बदला मिजाज, तीसरी बार हुई बर्फबारी

मौसम ने बदला मिजाज, तीसरी बार हुई बर्फबारी

Fri, 25 Jan 2019 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने बदला मिजाज, तीसरी बार हुई बर्फबारी

विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ। जनपद में शुक्रवार को तीसरी बार बर्फबारी हुई। बर्फबारी से जहां सैलानी अटखेलियां करते नजर आए, वहीं इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश व बर्फबारी से 14 मोटर मार्गों पर आवाजाही ठप हो गई है। शुक्रवार को जनपद में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। जनपद के मांडाखाल, अद्वाणी, झंडीधार, फेडखाल, थलीसैंण, भरसार, जल्लू, चोरीखाल व दीवा सहित अन्य पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गईं। बारिश व बर्फबारी से देघाट-मरचुला मोटर मार्ग, भिक्यासैंण-देषाट-बछुवाबाण-मैहलचौरी, मरचुला-सराईखेत-बैंजरों-पोखड़ा-सतपुली मोटर मार्ग, मैठाणाघाट-ग्वीन रसिया महादेव मोटर मार्ग, थलीसैंण-फरस्यूडी-धांधणखेत मोटर मार्ग, थलीसैंण- चौरीखाल-चिपलघाट, दमदेवल-कलगड़ी-खिर्सू-पोखरी-खेड़ाखाल व मटेला-तल्ला-रणगेरा-बदाडू आदि मोटर मार्गों पर आवाजाही ठप है। बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए डोजरों की मदद ली गई। मांडाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग पर जमी बर्फ को हटाकर सुबह ही यातायात सुचारू कर दिया गया, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक बारिश और बर्फबारी से सायं तक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed