{"_id":"5b9beb87867a557ec86b9f8a","slug":"201536945031-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर फर्राटा दौड़ में पाबौ के सुमित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर फर्राटा दौड़ में पाबौ के सुमित ने मारी बाजी
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थलीसैंण/पाबौ। थलीसैंण ब्लाक में आयोजित संकुलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में पाबौ के सुमित ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि किशोर सिंह रावत ने किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग दो सौ मीटर में अंजलि पहले और शिक्षा दूसरे स्थान पर रही। चार सौ मीटर में चाकीसैंण की सलोनी पहले व तरपालीसैंण की अर्चना दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में तरपालीसैंण पहले, चाकीसैंण दूसरे, खो-खो में चाकीसैंण पहले, गोला फेंक प्राथमिक वर्ग में पाबौ के सुमित प्रथम, मासों के प्रियांशु दूसरे, गोला फेंक जूनियर वर्ग में तरपालीसैंण के रोशन प्रथम व चाकीसैंण के दीपक दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायकों में जगदीश त्रिपाठी, राकेश चमोली, सचिदानंद भट्ट, आशाराम गोदियाल, बिरेंद्र पंवार, नरेंद्र नेगी, ममता व मीना शामिल रहीं। उधर, थलीसैंण में दो दिवसीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी बालक वर्ग में जीआईसी थलीसैंण प्रथम एवं जीआईसी हिंवालीधार दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में जीआईसी थलीसैंण प्रथम व जीआईसी कठूड़खाल दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एसडी वर्मा, प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, विवेक ममगाईं, ब्लॉक समन्वयक रोहित चौधरी व योगंबर पटवाल आदि मौजूद रहे।