{"_id":"5b75bc2642c7926daf4c4bc3","slug":"201534442534-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बहे तीनों छात्रों का तीसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बहे तीनों छात्रों का तीसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी/देवप्रयाग। उमरासू के समीप गंगा में बहे श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों का बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता बच्चों में शिवांग चार भाई बहनों में सबसे छोटा एवं इकलौता भाई है। उसके परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चों की खोज के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उनका जल्द पता लग सके, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
बीते 14 अगस्त श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पौड़ी के 11 छात्र दोस्त का जन्मदिन मनाने उमरासू गांव के समीप गंगा किनारे पहुंचे थे। यहां गंगा में नहाते समय दो छात्र डूबने लगे। दोस्तों को बचाने के लिए एक के बाद एक अन्य दो छात्रों ने भी गंगा में कूद लगा दी। इससे तीन छात्र रोहन, शिवांग व रवि गंगा नदी में बह गए। कोटद्वार रोड पौड़ी निवासी शिवांग के लापता होने के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पौड़ी निकट न्यू बस अड्डा निवासी रोहन रावत और थपलियाल गांव निवासी रवि के परिजनों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है। शिवांग रावत के पिता अजीत सिंह रावत दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह पौड़ी पहुंच गए हैं। वह अपने बच्चे के मिलने की आस लगाए हैं, जबकि शिवांग की मां विजय लक्ष्मी रावत, तीनों बड़ी बहनों स्वाति, आयुषी और अंजली का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक शिवांग घर से खिर्सू जाने की बात कहकर गया था, लेकिन मंगलवार शाम पांच बजे पता चला कि देवप्रयाग में इस तरह की घटना हुई है। शिवांग की बुआ दमयंती बिष्ट और मामा जगदीश सिंह का कहना है कि बच्चों की खोज के लिए पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है, लेकिन इसके बाद भी बच्चों का अब तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
इस बीच एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन व पुलिस की 16 सदस्यीय टीम व्यास घाट तक छात्रों तलाश में जुटी रही। थाना प्रभारी बाहबाजार प्रमोद शाह ने बताया कि घटना के बाद से ही छात्रों की तलाश शुरू कर दी गयी थी। 15 अगस्त को पूरे दिन गंगा में व्यास घाट तक तक राफ्ट के जरिये कांटा डालकर तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही गोताखोर टीम भी छात्रों की तलाश में जुटी रही। तलाशी अभियान में छात्र रोहन के पिता कमल सिंह रावत सहित अन्य छात्रों के निकट संबंधी भी शामिल हैं। बरसात के मौसम के चलते गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ने व गंदले पानी से तलाशी अभियान में मुश्किलें भी आ रही हैं।