{"_id":"5b3badf74f1c1ba2468b4636","slug":"201530637815-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मानसून सीजन और जिले में घटित आपदाओं को देखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बगैर उनकी अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। कर्मचारियों, अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक के अलावा अब रोड कटिंग के नए काम भी नहीं होंगे।
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में 76 स्थानों पर गड्ढे चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि जनपद में अब रोड कटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। केवल जहां पूर्व में कटिंग हुई है, उसे ठीक किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कहा कि बगैर जिलाधिकारी की अनुमति के कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।