{"_id":"5a5cdfbb4f1c1ba3268b48d1","slug":"201516036027-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. धनसिंह की प्राथमिकता में पौड़ी का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. धनसिंह की प्राथमिकता में पौड़ी का विकास
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। पौड़ी बस अड्डे के लिए सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसके अलावा मजरामहादेव राजकीय महाविद्यालय उनकी प्राथमिकता में शामिल है और शीघ्र महाविद्यालय के लिए पांच करोड़ की धनराशि जारी कर दी जाएगी।
सोमवार देर सायं भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में डा. धन सिंह रावत ने कहा कि रांसी स्टेडियम, ल्वाली झील व अधूरे बस अड्डे का निर्माण भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है। कहा कि श्रीनगर दुनिया का बेहतरीन स्थान है। श्रीनगर से ही बदरी-केदार का मार्ग आगे बढ़ता है। इसके लिए वह बड़ा प्रयास कर रहे हैं और शीघ्र ही परिणाम भी नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पौड़ी बस अड्डे के लिए उन्होंने 50,0000 लाख की धनराशि जारी करवा दी है और शेष राशि भी शीघ्र दे दी जाएगी। वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत आदि मौजूद रहे।