{"_id":"5cb4bb9dbdec22145545018c","slug":"191555348381-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल पहुंच, नौनिहालों के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल पहुंच, नौनिहालों के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूकता को लेकर नई पहल की है। उन्होंने सरकारी स्कूल पहुंचकर वहां के नौनिहालों के साथ अपनी बेटी का तीसरा जन्मदिन मनाया। सीडीओ की बेटी को बच्चे अपने हाथों के केक खिलाकर उत्साहित नजर आए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस पहल को सराहनीय बताया। वहीं विद्यालय प्रशासन भी विद्यालय में जनपद के शीर्ष अधिकारियों के आगमन से गदगद नजर आया।
सोमवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के राप्रावि नगर क्षेत्र नंबर-13 में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह की बेटी सिया का तीसरा जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन समारोह में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर सहित अनेक अधिकारियों ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यालय में छात्रों के प्रवेश को लेकर प्रवेशोत्सव मना रहा है। सीडीओ की ओर से किया गया यह प्रयास सराहनीय है। सीडीओ दीप्ति सिंह ने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों में अपनापन झलके, इसको लेकर वे नौनिहालों के बीच आए हैं। सीईओ मदन सिंह रावत व डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने कहा कि सीडीओ की यह पहल सरकारी विद्यालयों में प्रवेश को लेकर अहम साबित होगी। प्रधानाचार्य मनोरमा रावत ने कहा कि विद्यालय में कुल 28 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें सात नए प्रवेश लेने वालों में में से तीन कक्षा एक के छात्र हैं। इस अवसर पर डीडीओ वेद प्रकाश, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, बीईओ पौड़ी जेपी काला, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, नगर सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, नीना शर्मा, मनोरमा धस्माना, किरन रावत व सुशीला पंवार आदि मौजूद थीं।