फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   दुआ में उठे हाथ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दुआ में उठे हाथ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 22 Feb 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
दुआ में उठे हाथ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर पुलवामा के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों को दुख सहने की ताकत और सीमा पर तैनात सैनिकों की सलामती के लिए दुआएं मांगीं। एनएसयूआई ने चंदे में एकत्र धनराशि को शहीदों को समर्पित किया। आल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जामा मस्जिद लोअर बाजार पौड़ी में जुमे की नमाज के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर इमाम मुफ्ती मौ. तारिक और जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष इनायत हुसैन ने बताया कि मस्जिद में शहीदों के परिजनों को दुख सहने की इबादत की गई। सीमा पर तैनात सैनिकों की सलामती, उत्साह व शौर्य के लिए दुआएं की गईं। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान की कायराना हरकत का कड़ा से कड़ा जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि मुल्क का हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा है। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष गौरव सागर के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चंदे में एकत्र 27298 रुपये की धनराशि जिलाधिकारी को सौंपी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को यह राशि समर्पित की गई है। वहीं आल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुख्यालय में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश रतूड़ी ने कहा कि सैनिकों की शहादत को जाया नहीं जाने दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जामा मस्जिद कमेटी के सचिव मौ. अख्तर, खजांची नफीस फारुखी, हाजी अब्दुल वहीद, एनएसयूआई के आस्कर रावत, रोहित चौहान, शुभम रावत, नितिन चमोली व लॉ बोर्ड के अमित सिंह, वीरेंद्र गुसाईं, भगत सिंह, गायत्री थपलियाल व अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed