फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   फुटबाल के चमकते सितारे, राष्ट्रीय स्तर पर बिखरेंगे चमक

फुटबाल के चमकते सितारे, राष्ट्रीय स्तर पर बिखरेंगे चमक

Tue, 05 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल के चमकते सितारे, राष्ट्रीय स्तर पर बिखरेंगे चमक
पौड़ी। अंडर-19 के चार चमकते सितारे फुटबाल में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि एक दिन फुटबाल की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर वे पौड़ी का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रहे खिलाड़ियों का अपने युवा साथियों के लिए एक ही संदेश है कि वे खेलों में अपने भविष्य की नींव रखें।
विज्ञापन


दूध बेचकर चलता है घर खर्च
फोटो
जीआईसी मोटाढांक से इंटर के बाद बॉबी पाल इंटर यूनिवर्सिटी की टीम में जगह बना चुके हैं। इससे पहले वह इंटर कालेज स्तर पर त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में प्रदेश की नेशनल टीम का हिस्सा रहे। अब इंटर यूनिवर्सिटी से वह राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। बॉबी पाल बताते हैं कि फुटबाल से ही वह ऊंचाइयां छूना चाहते हैं। पिता दूध की डेरी चलाते हैं और उसी से घर खर्च चलता है। बॉबी पाल की पढ़ाई भी उसी से चल रही है। बाबी के हौसलें बुलंद हैं और वह भारत की नेशनल टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

फुटबाल है अमन का मिशन
फोटो
फुटबाल एक बार पांव पर चिपक जाए तो फिर गोल कर ही वापस लौटने वाले अमन रावत का नेशनल स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। डीएवी इंटर कालेज में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत अमन फुटबाल को मिशन बना चुके हैं। जहां भी फुटबाल खेलने को मिले, वह पहुंच जाते हैं। पिता केंद्रीय विद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। नेशनल में जी जान से खेलने के संकल्प के साथ अमन मेहनत में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल कोटे से सेना में भर्ती होना है मकसद
फोटो
जीजीआईसी पौड़ी में 12वीं कक्षा के छात्र विशाल पंवार का नेशनल स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। मुंबई में यह स्पर्धा होगी। विशाल पंवार का लक्ष्य है कि राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने के साथ खेल कोटे से सेना में भर्ती हों और इंडियन आर्मी की फुटबाल टीम में मेंबर बनने के लिए वह पसीना बहा रहे हैं। विशाल का लक्ष्य तय है और अब सिर्फ गोल दागने बाकी हैं।

इंटर यूनिवर्सिटी की तैयारी में जितेंद्र
फोटो
एचएनबी कोटद्वार कला वर्ग प्रथम वर्ष के छात्र जितेंद्र यादव इंटर यूनिवर्सिटी की तैयारी में जुटे हैं। इससे पहले वह गोवा व त्रिपुरा में दो बार नेशनल खेल चुके हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी व इंटर यूनिवर्सिटी की फुटबाल टीम का हिस्सा बनने के लिए वह कड़ी मेहनत में जुटे हैं। जितेंद्र यादव के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed