{"_id":"5cb60958bdec2214046f1045","slug":"181555433816-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठियाल की याद में मंच ने बनाया स्मृति वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठियाल की याद में मंच ने बनाया स्मृति वन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में नागरिक कल्याण मंच की बैठक हुई। इसमें शहर की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई। बैठक में पेयजल के बिलों में हो रही बढ़ोतरी पर मंच ने नाराजगी व्यक्त की।
पौड़ी में आयोजित बैठक में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि दिवंगत पत्रकार व मंच के कार्यकर्ता स्व. ललित मोहन कोठियाल की स्मृति में थाना मोहल्ले में एक स्मृति वन की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मंच ने उनकी स्मृति में इसी मोहल्ले में स्थित पार्क का नाम भी ललित मोहन कोठियाल के नाम पर रखने की मांग की। मंच के महासचिव केदार सिंह गुसाईं ने कहा कि जिला मुख्यालय पौड़ी में यातायात सुविधा को ध्यान में रखते हुए पौड़ी से सुबह छह बजे परिवहन निगम की एक बस देहरादून लगाने और देहरादून से यही बस दिन को दो बजे देहरादून से पौड़ी लगाई जानी चाहिए। बैठक में कंडोलिया से एजेंसी तक मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने, कलक्ट्रेट के नए भवन का जल्द निर्माण किए जाने, पुरानी जेल के स्थान पर संग्रहालय बनाए जाने व पैडुल से पौड़ी तक मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर मंच के प्रवक्ता भगवान सिंह टम्टा, एसपी धस्माना, गिरीश बड़थ्वाल, मकान रावत, वीरेंद्र बिष्ट, झब्बर रावत, मनवर गुसाईं, महावीर अणेथी, अनूप नेगी, भगवान नेगी, आलम रावत, अरविंद रावत, श्रीधर पंवार, ठाकुर नेगी, विक्रम सिंह, जगमोहन नेगी, बिमल नेगी, मनोहर चमोली व आशीष नेगी आदि मौजूद थे।