{"_id":"5cae3057bdec2214516f5d46","slug":"181554919511-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन मतदान ड्यूटी में, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन मतदान ड्यूटी में, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/उत्तरकाशी। अधिकांश वाहनों के मतदान प्रक्रिया में लगे होने के कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घंटों सड़क पर खड़े रहने के बाद भी गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को वाहन नहीं मिल रहे हैं। वहीं उत्तरकाशी में 94 बसें और 195 टैक्सी वाहन चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले कई मतदाता मतदान के लिए गांव नहीं पहुंच पाए।
बुधवार लोग वाहनों के लिए खासे परेशान रहे। पौड़ी बस अड्डा, ऋषिकेश बस अड्डे सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। दैहलचौरी निवासी प्रमोद ने बताया कि उन्हें किसी कार्य के लिए कर्णप्रयाग जाना था, जिसके लिए वह सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंच गए थे। लेकिन वाहन न मिलने के कारण वह एक बजे तक बस अड्डे पर ही वाहन का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित ही करना पड़ा। खिर्सू निवासी बुजुर्ग रामेश्वरी देवी ने बताया कि कुछ दिन बाद ऋषिकेश में उनकी पोती की शादी है, जिसमें शिरकत करने के लिए उसे ऋषिकेश जाना था, लेकिन वाहन न मिलने के कारण आज श्रीनगर अपने परिचित के यहां रुकना पड़ा।
वहीं, उत्तरकाशी जिले में कुल 531 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए प्रशासन ने परिवहन विभाग के माध्यम से कुल 94 बसें और 195 टैक्सी वाहन अधिग्रहित किए हैं। अधिकांश वाहन चुनाव ड्यूटी में लगे होने के कारण जनपद में सवारी वाहनों की किल्लत हो गई है। अधिकांश संपर्क मोटर मार्गों पर संचालित बस सेवाएं ठप हो गई हैं और सवारियों को टैक्सी वाहनों की सेवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।