{"_id":"5c70232dbdec225213320fef","slug":"181550852909-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन दे सकता है ग्रामीण आजीविका को नया आयाम: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन दे सकता है ग्रामीण आजीविका को नया आयाम: आयुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त ने वीसी (वीडियो कांफ्रेंस) के माध्यम से मंडल के पर्यटन विकास की बैठक ली। आयुक्त ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को तीन-तीन पर्यटन स्थल विकसित किए जाने के लिए तीन साल की कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल एल्पाइन स्कीइंग एंड स्नोवायडिंग प्रतियोगिता को अहम बताते हुए डीएम देहरादून, टिहरी, चमोली व आयोजक मंडल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंडल के पर्यटन विकास की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ में ग्रामीण आजीविका के विकास को मजबूत करने के लिए अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें। कहा कि पर्यटन पहाड़ में ग्रामीणों की आजीविका विकास को नया आयाम दे सकता है। आयुक्त ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में तीन-तीन पर्यटन स्थल चयनित कर विकसित किए जाने को कहा। आयुक्त पुरुषोत्तम ने कहा कि नेशनल एल्पाइन स्कीइंग एंड स्नोवायडिंग प्रतियोगिता हमारे लिए अहम है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। डीएम पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने पर्यटन स्थलों में संस्कृति एवं प्राकृतिक धरोहरों को संजोए जाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान डीएम देहरादून एम मुरुगेशन, हरिद्वार दीपक रावत, टिहरी सोनिका, रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, उत्तरकाशी आशीष चौहान, चमोली स्वाती एस भदौरिया वीसी से जुड़े रहे।
स्थानीय उत्पादों से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने कृषि विभाग की ली समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में मंडल आयुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कृषि विभाग के अपर निदेशक को स्थानीय उत्पादों के उत्पादन, विपणन व उत्पादों को मिड-डे मील में शामिल किए जाने के लिए योजना बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद (झंगोरा, मंडवा, गहत, सोयाबीन) को किसान के घर से ही खरीदे जाने की योजना तैयार की जानी चाहिए। आयुक्त ने स्थानीय उत्पादों मिड-डे-मील में शामिल किए जाने पर विशेष जोर दिया। अपर निदेशक कृषि डा. परमाराम ने विभाग की योजनाओं, कार्य व स्वरोजगार को बढ़ाए जाने की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी आयुक्त को दी। इस मौके पर डीएम पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल भी मौजूद थे।