फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पौड़ी के लोगों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली कई सौगात-compat

पौड़ी के लोगों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली कई सौगात-compat

Sun, 23 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी के लोगों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली कई सौगात-compat
पौड़ी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में रविवार को पौड़ी के लोगों को कई सौगात मिली। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आयुष्मान भारत योजना के साथ ही टेलीकार्डियोलॉजी योजना का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन, आपातकालीन सेवा 108 के लिए दो वाहन, एक टीवी मोबाइल वाहन, जिला अस्पताल में आयुष्मान मित्र कक्ष का शुभारंभ, आईसीयू एवं ट्रांजिट हॉस्टल का शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से प्रदेश के गरीबों और वंचितों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति परिवार पांच लाख रुपये स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से योग और आध्यात्म का प्रचार कर रहे हैं। इससे देश विश्व गुरु बनेगा। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के शुरू होने से बीमार अब लाचार नहीं रहेंगे। योजना की मुख्य नोडल अधिकारी डा. सरोजनी नैथानी ने कहा कि प्रदेश में इस योजना से 5.37 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। मुख्य अतिथि ने इससे पहले जिला अस्पताल और डीएवी कालेज में कई योजनाओं का शुभारंभ किया। स्वयं सहायता समूहों को ऋण के चेक एवं किसानों को कृषि यंत्र दिए गए। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी सुशील कुमार, एसएसपी जेआर जोशी, ब्लॉक प्रमुख संतोषी रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी, हंस फाउंडेशन के डा. जीएन राव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद रावत ने किया।
विज्ञापन

---------------------------
न सीएम आए न खंडूड़ी
पौड़ी। जिला अस्पताल में हंस फाउंडेशन की ओर से आईसीयू के निर्माण के लिए शिलान्यास पट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्य अतिथि दर्शाया गया था, लेकिन सीएम के न आने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिलान्यास किया। वहीं ट्रांजिट हॉस्टल के शिलान्यास पट पर सीएम को मुख्य अतिथि एवं सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी को कार्यक्रम में अध्यक्ष दर्शाया गया था, लेकिन न सीएम आए न सांसद खंडूड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
देशभर में पौड़ी की रजनी का बना दूसरे नंबर पर गोल्डन कार्ड
पौड़ी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पौड़ी की रजनी भंडारी का देश भर में दूसरे नंबर पर गोल्डन कार्ड बना है। सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी के मुताबिक योजना के शुभारंभ पर रजनी भंडारी ऐसी महिला हैं, जिसका देश भर में दूसरे नंबर पर कार्ड बना। ब्यूरो

रुद्रप्रयाग में तारा देवी को मिला पहला प्रोविजनल ई-कार्ड
रुद्रप्रयाग। आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिले की तारा देवी को पहला प्रोविजनल ई-कार्ड सहित अन्य लाभार्थियों को ई-गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। जिला चिकित्सालय में योजना का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, ब्लाक प्रमुख जगमोहन रौथाण, डीएम मंगेश घिल्डियाल, सीएमओ डा. एसके झा और सीएमएस डा. डीपी सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया। सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में चिह्नित 7359 परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये प्रति परिवार तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार दिया जाएगा।

उत्तरकाशी जिले में 20,034 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तरकाशी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का यमुनोत्री विधायक केदार रावत एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने शुभारंभ किया। रविवार को सुमन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 15 लाभार्थियों को जन आरोग्य योजना के कार्ड वितरित किए गए।
यमुनोत्री विधायक ने बताया कि जिले के 20,034 परिवार हर साल पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज के हकदार हो गए हैं। सरकार की इस कल्याणकारी योजना से जिले के शहरी क्षेत्र के 1,047 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 18,987 परिवारों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए लोग 104 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि योजना के तहत जिले के पांच सरकारी अस्पतालों सहित देशभर के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को पैनल में शामिल किया गया है, जहां प्रत्येक परिवार को 1350 बीमारियों के लिए पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल सकेगा। इस मौके पर गंगोत्री विधायक के प्रतिनिधि हरीश सेमवाल, आयुष्मान योजना के जिला संयोजक जयवीर चौहान, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, डिप्टी सीएमओ डा. सीएस रावत, लक्ष्मण सिंह भंडारी, अनिल बिष्ट, संतोषी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

चमोली में 25 लाभार्थियों को बांटे स्वास्थ्य कार्ड
गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का रविवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शुभारंभ किया। उन्होंने मौके पर पहुंचे 20 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड भी बांटे। पहले चरण में जिले के 16000 परिवारों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा, नोडल अधिकारी डा. मयंक बडोला, सीएमएस डा. शैलेंद्र कुमार, एनएचएम के डीपीएम दीपक खंडूरी, जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल आदि मौजूद थे।
कर्णप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा जिला महामंत्री पंकज डिमरी ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान पांच लोगों को योजना के तहत हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को इस योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. वीपी पुरोहित, राकेश डिमरी, सीएस नौटियाल व विनय बहुगुणा आदि मौजूद थे।


टिहरी में 11 लाभार्थियों को मिले कार्ड
नई टिहरी। आयुष्मान भारत योजना के तहत टिहरी जिले में प्रथम चरण में 28 हजार 524 परिवारों को शामिल किया गया है। रविवार को योजना का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 लाभार्थियों को कार्ड बांटे गए। जिला अस्पताल बौराड़ी में योजना का शुभारंभ विधायक धन सिंह नेगी, सीडीओ आशीष भटगांई, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल ने किया। सीएमओ डा. जंगपांगी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के अलावा पैनल में शामिल अस्पतालों में करीब 1350 बीमारियों को इलाज योजना के तहत होगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, विक्रम कठैत, कमलनयन रतूड़ी, सीएमएस डा. योगेंद्र सिंह, एसीएमओ डा. मनोज वर्मा, डा. विनय ड्यूंडी, डा. अमित राय, डा. राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed