फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   दिल है हिंदुस्तानी में दिल जीत रहा देवभूमि का ‘संकल्प’

दिल है हिंदुस्तानी में दिल जीत रहा देवभूमि का ‘संकल्प’

Fri, 10 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दिल है हिंदुस्तानी में दिल जीत रहा देवभूमि का ‘संकल्प’
पौड़ी। स्टार प्लस पर प्रसारित ‘दिल है हिंदुस्तानी’ सीजन-2 में आजकल देवभूमि के संकल्प खेतवाल लोगों का दिल जीत रहे हैं। पॉप गायकी के बीच गढ़वाली गानों का रोमांस दर्शकों को खूब भा रहा है। यही कारण है कि संकल्प खेतवाल की टीम टॉप-6 में अपनी जगह बना चुकी है। अब अगला राउंड शनिवार को रात आठ बजे होना है, जिसका इंतजार उत्तराखंड सहित देश के दर्शकों को बेसब्री से है। शो में बालीवुड सिंगर कुमार सानू, बादशाह, सुनिधि चौहान जज हैं।
विज्ञापन

लैंसडौन ब्लॉक के जहयरीखाल में जन्मे संकल्प के पिता संतोष खेतवाल उत्तराखंड के चर्चित लोकगायक रह चुके हैं। उन्होंने 150 से भी अधिक गाने गाए, जिसमें ‘हे मैं नि जन्या नेपाल रामरो लग्यो ये गढ़वाल मा’, ‘रुपया-रुपया हाय रुपया’ जैसे उस समय के हिट गाने रहे। पिता के पद्चिन्हों पर चलते हुए संकल्प ने आठ साल की आयु में ही गानों की प्रेक्टिस शुरू कर दी थी। संतोष खेतवाल कहते हैं कि बेटे का रुझान संगीत की तरफ अधिक होने के चलते उन्होंने देहरादून स्थित भातखंडे संगीत महाविद्यालय में संकल्प का दाखिला करवाया, जहां संकल्प ने विशारद में स्नातक किया। संकल्प की ‘मैना स्याली’ और ‘बाजुली रे’ दो एलबम लांच भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


संकल्प के साथ यह है बैंड टीम
दिल है हिंदुस्तानी सीजन -2 में संकल्प खेतवाल के साथ छह कलाकारों की टीम है। इनमें सौरभ नेगी व हिमांशु गिटार, आशुपाल साइड रिद्दम, रज्जत ड्रम, मनोराज बांसुरी, जबकि कनाडा के बयजाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे परिवार को संगीत में महारत
संतोष खेतवाल इस समय जिला पंचायत पौड़ी में अपर मुख्य अधिकारी हैं। वह उत्तराखंड के मशहूर गायक रह चुुके हैं। उनकी बड़ी बेटी सृष्टि खेतवाल आयुर्वेदिक डाक्टर हैं और वह सितार में स्नातक हैं। दूसरी बेटी सुनिष्ठा खेतवाल ने कत्थक में एमए किया है और वह कत्थक की अध्यापिका हैं। बड़ा बेटा संकल्प खेतवाल इन दिनों स्टार प्लस में दिल है हिंदुस्तानी के सीजन-2 में धूम मचा रहा है, जबकि सबसे छोटे बेटे सारांश खेतवाल ने वोकल में संगीत की डिग्री ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed