फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   धुमाकोट हादसे के बाद कई एसडीएम इधर से उधर

धुमाकोट हादसे के बाद कई एसडीएम इधर से उधर

Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
धुमाकोट हादसे के बाद कई एसडीएम इधर से उधर
पौड़ी। धुमाकोट बस हादसे के बाद जिले में कई उपजिलाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि एसडीएम कोटद्वार राकेश तिवाड़ी को धुमाकोट का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। उन्हें तहसील थलीसैंण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जबकि एसडीएम लैंसडौन कमलेश मेहता को तहसील कोटद्वार का एसडीएम, पौड़ी सदर किशन सिंह नेगी को एसडीएम लैंसडौन के साथ ही तहसील सतपुली व यमकेश्वर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा श्याम सिंह राणा को एसडीएम सदर पौड़ी बनाया गया। चौबट्टाखाल का दायित्व भी राणा को दिया गया है। श्रीनगर के एसडीएम माया दत्त जोशी से थलीसैंण का दायित्व हटा दिया है। उनके पास चाकीसैंण का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। जिला प्रशासन ने उप जिलाधिकारियों का फेरबदल कर दिया है। वहीं एसडीएम कोटद्वार के स्थानांतरण को भी रोकने में जिला प्रशासन ने सफलता पाई है। जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार ने बताया कि जनपद के उप जिलाधिकारियों में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed