{"_id":"5a5cdfb24f1c1b90268b48b5","slug":"181516036018-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीआरडी ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीआरडी ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। पीआरडी की महिला संगठन ने सोमवार को ड्यूटी देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा काटा। असल में पीआरडी महिला संगठन जिलाधिकारी से मुलाकात करने पहुंची थी, लेकिन जिलाधिकारी के सीएम के कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। संगठन ने जमकर हंगामा काटने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया।
कांग्रेस शासनकाल में महिला पीआरडी को साक्षात्कार, फिजिकल व लिखित परीक्षा व प्रशिक्षण के बाद चयनित किया गया। चयन के बाद उन्हें शुरुआत में ड्यूटी भी मिली, लेकिन अब उन्हें ड्यूटी नहीं दी जा रही है। इससे नाराज महिला पीआरडी संगठन ने कलक्ट्रेट में हंगामा काट कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। मांग की कि अप्रशक्षिति पीआरडी महिला जवानों को हटाकर प्रशिक्षित को ड्यूटी दी जाए, ड्यूटी में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए, तहसील स्तर पर महिला पीआरडी जवानों को अनुसेवकों की ड्यूटी देते समय महिला रोस्टर लागू किया जाए और पीआरडी जवानों के साथ हो रहे भेदभाव को बंद किया जाए। चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं होती हैं तो वे उग्र आंदोलन के बाध्य होंगे। ज्ञापन देने में संगठन की अध्यक्ष सुमति भट्ट, कोषाध्यक्ष परमेश्वरी भंडारी, सचिव सपना, सुमनलता, गीतांजलि व शोभा आदि शामिल रही।