{"_id":"5cd5a4fbbdec22077e09aea5","slug":"171557505275-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूचि के अनुसार कठोर परिश्रम से ही हासिल की जा सकती है मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूचि के अनुसार कठोर परिश्रम से ही हासिल की जा सकती है मंजिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने जीजीआईसी की छात्राओं को रुचि अनुसार मेहनत से लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी। कहा कि सफलता के लिए तनाव मुक्त अध्ययन के साथ माता-पिता से अच्छा तालमेल जरूरी है।
शुक्रवार को रोटरी क्लब के माध्यम से विभिन्न पहलुओं पर आयोजित काउंसिलिंग में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने जीजीआईसी की छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की छात्रा वैष्णवी शर्मा ने लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई के साथ ही परिवार से अच्छा ताल मेल बनाने को कहा। माही सिंह ने महिलाओं की समस्या जैसे एनीमिया, ब्रस्ट कैंसर आदि बीमारियों के लक्षण व उपाय बताए। वहीं तृप्ति मिश्रा ने कहा कि खुद पर विश्वास करने से ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। सपना व नैना ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा दी। जबकि चर्चिल चौहान व विधि चौहान ने कहा कि रुचि के अनुसार मेहनत करने से ही जीवन को सुखद एवं सुंदर बनाया जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार, बाल सखा प्रभारी मीना गैरोला व विद्यालय परिवार ने मेडिकल कॉलेज की छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त कर फिर से सहयोग की अपेक्षा की।