फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पहाड़ के लोगों को भूमिहीन बनाने की तैयारी में है सरकार: भट्ट

पहाड़ के लोगों को भूमिहीन बनाने की तैयारी में है सरकार: भट्ट

Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ के लोगों को भूमिहीन बनाने की तैयारी में है सरकार: भट्ट

विज्ञापन
पौड़ी। जनजागरण यात्रा के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता ने सरकार पर पहाड़ के लोगों को भूमिहीन बनाने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने भू-अध्यादेश लाकर पहाड़ के लोगों को भूमिहीन बनाने की तैयार की है। जिसका उक्रांद पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि समूह ग की भर्ती में षड्यंत्र के तहत सेवायोजन कार्यालय पंजीकरण की बाध्यता को समाप्त कर उत्तराखंड के युवाओं पर कुठाराघात किया गया है।

उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट बुधवार को जन जागरण यात्रा में मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर मंडल मुख्यालय की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि यह गढ़वाल मंडल का स्वर्ण जयंती वर्ष है, लेकिन सरकार को स्वर्ण जयंती याद तक नहीं है। भट्ट ने कहा कि कर्मचारी अपने हितों की लड़ाई के लिए एकजुट हुए हैं। उक्रांद कर्मचारियों के साथ है। केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड के ह्दय सम्राट व गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी को भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत से सरकार ने पद्म पुरस्कार नहीं दिया। उनका हमारी संस्कृति, समाज में जागृति, राज्य आंदोलन में गाए जनगीत से सरकारों की बदनीयती को उन्होंने उजागर किया है। इसलिए सरकारें उनका अनादर करती आ रही है। भट्ट ने कहा कि उक्रांद प्रदेश के पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। कहा प्रदेश के वर्तमान सांसदों की कार्यशैली उनके गोद लिए गांवों की बदहाल स्थिति से जनता के सामने हैं। गढ़वाल सीट पर दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट देगी तो दमखम के साथ चुनाव लड़कर दिल्ली में दस्तक दी जाएगी। कहा जनजागरण यात्रा के माध्यम से जनता के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को रखा जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता भाष्कर बहुगुणा, विधान सभा प्रभारी यमकेश्वर सीपी भट्ट, बंशीलाल, रुपचंद जखमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed