फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पूर्व बीडीओ की ओर से लगाए आरोपों पर भड़के सदस्य

पूर्व बीडीओ की ओर से लगाए आरोपों पर भड़के सदस्य

Tue, 29 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्व बीडीओ की ओर से लगाए आरोपों पर भड़के सदस्य

विज्ञापन
कीर्तिनगर। क्षेत्र पंचायत समिति की समीक्षा बैठक में पूर्व खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता की रिपोर्ट का मामला प्रमुखता से उछला। सदस्यों ने गुप्ता के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह उच्च अधिकारियों के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत कर गुमराह कर रहीं हैं। यदि ब्लॉक ऑफिस में तालाबंदी के दौरान सरकारी कामों में व्यवधान हुआ हो, तो इसकी जांच कराई जाए। उन्होंने गुप्ता के जिले से बाहर तबादले की मांग की।
मंगलवार को विकास खंड सभागार में ब्लाक प्रमुख अनीता निजवाला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने रोष जताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों के मौजूद ना होने से पिछली बैठक में पारित प्रस्ताव अधर में लटके हुए हैं। वहीं, विभागीय अधिकारी बीडीसी बैठकों में की गई कार्रवाई पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष वासुदेव भट्ट ने बताया कि चौरास क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल आपूर्ति भी कम हो रही है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर लखेड़ा ने कहा कि जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग के पास इसकी रोकथाम के लिए कोई योजना नहीं है। जगत नारायण रतूड़ी ने नैथाणा झूला पुल की जर्जर हालत को सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ केएस रावत, जिला पंचायत सदस्य चंद्रपाल चौहान, ज्येष्ठ उप प्रमुख किरन सिलवाल, लक्ष्मण सिंह, दर्शन सिंह व संजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed