{"_id":"5c4f3065bdec221a3766829a","slug":"171548693605-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरुली मेरु जिया लगी गे पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरुली मेरु जिया लगी गे पर थिरके दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। युवा उत्थान समिति अगरोड़ा (कफोलस्यूं) की ओर से आयोजित कफोलस्यूं महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायक दीपक कुमार व दिनेश भारती की धूम रही। महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों की प्रस्तुति जहां आकर्षण का केंद्र रही, वहीं पागल रसिया नाटक ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया।
सोमवार को कफोलस्यूं महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन गया है। कार्यक्रम की शुरुआत राउमावि अगरोड़ा के बच्चों की सरस्वती वंदना से हुई। महोत्सव में महिला मंगल दल डांग, भवान्यूं, गाड़ का मरगांव, धारकोट, नौली व अगरोड़ा ने लोकगीत व लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक दीपक कुमार ने सरुली मेरु जिया लेगी गे, त्वे आण पडलू सहित अनेक गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर जमकर वाहवाही बटोरी। लोक गायक दिनेश भारती ने मां ज्वाल्पा, मां नंदा की स्तुतियों के साथ लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। लोक कलाकार सोनू व उनकी टीम ने पागल रसिया नाटक के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन शांति प्रसाद डंडरियाल व राहुल बिष्ट ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका पौड़ी के सभासद विक्रम सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष गौरव रावत, सदस्य मनोरमा देवी, कपिल देव, देवेंद्र बिष्ट, रविंद्र रावत, भूपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह व नागेश नेगी आदि मौजूद थे।