फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   स्याली भंपाली और झाला घुघूती पर जमकर थिरके दर्शक

स्याली भंपाली और झाला घुघूती पर जमकर थिरके दर्शक

Fri, 28 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
स्याली भंपाली और झाला घुघूती पर जमकर थिरके दर्शक
पौड़ी। पर्यटन पर्व पर रामलीला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक गीतों की धूम रही। लोक गायक किशन महिपाल और साथी कलाकारों ने स्याली भंपाली और किंगरी का झाला घुघूती पांगर का डाला घुघूती... की प्रस्तुति से दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन

समारोह में किशन महिपाल की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में जौनसारी गीत उदास मन मेरो एवं अन्य गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को कार्यक्रम में देर तक बांधे रखा। समारोह में पर्यटन पर्व के दौरान वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहे हरेंद्र कुमार, द्वितीय नीरज कुमार एवं तृतीय स्थान पर रहे राहुल कुमार को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद में 16 से 27 सितंबर तक पर्यटन पर्व का आयोजन किया गया। इसमें माउंटेन बाइकिंग, ट्रेकिंग, वाल पेंटिंग, फूड फेस्टिवल, बर्ड वाचिंग व योगा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर एसएस राणा, सीओ धन सिंह तोमर, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, पीई दीपक रावत, रंगकर्मी रेश्मा व तपेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल गणि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed