फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   फिजिशियन की स्थायी नियुक्ति न होने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

फिजिशियन की स्थायी नियुक्ति न होने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
फिजिशियन की स्थायी नियुक्ति न होने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
पौड़ी। जिला अस्पताल पौड़ी में ऋषिकेश से महीने में मात्र 15 दिन के लिए फिजिशियन को भेजे जाने एवं कुछ अन्य डाक्टरों के अक्सर अवकाश पर रहने से नाराज लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर बैठी बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि अस्पताल में जल्द ही फिजिशियन की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई तो इसके विरोध में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुए नागरिक कल्याण मंच से जुड़े लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक न होने से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दूरदराज से आने वाले मरीज इलाज के लिए श्रीनगर या फिर देहरादून के चक्कर काट रहे हैं। बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश से वरिष्ठ फिजिशियन डा. सुरेश कोठियाल की प्रत्येक महीने 15 दिन के लिए जिला अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है, जबकि स्थानीय लोगों द्वारा फिजिशियन की स्थायी नियुक्ति की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि उपचार के नाम पर डाक्टर की अस्थायी व्यवस्था कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। अस्पताल को स्थायी फिजिशियन न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं शनिवार को पर्वतीय शिक्षक संगठन के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, सीताराम पोखरियाल व संजय नेगी ने संगठन को अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी, केदार सिंह गुसाईं, भगवान सिंह टम्टा, रघुवीर रावत, गिरीश बर्त्वाल, मकान सिंह रावत, जगमोहन नेगी, एसपी धस्माना, एसपी उनियाल, मकान सिंह, विजेंद्र बिष्ट, ठाकुर सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह व झबर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed