{"_id":"5b76fea742c7924658643118","slug":"171534525095-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के निधन पर चौतरफा शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के निधन पर चौतरफा शोक की लहर
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह शोक सभाएं आयोजित कर उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मंडल मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश ने ऐसा महान सपूत खो दिया, जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं है। शोक जताने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, कमल किशोर, शशि रतूड़ी, सुरेंद्र जुगरान, सुरेश भट्ट, ओम प्रकाश जुगरान, संजय पटवाल, दलवीर सिंह, मधु खुगशाल, सुषमा रावत, सुमनलता ध्यानी, संगीता डोभाल, राकेश रमोला, लीला ढौंडियाल, संगीता, परमानंद चतुर्वेदी, कमलेश, किरन, सरिता, मंजू गुसाईं, सावित्री, सुषमा भंडारी व लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे। भाजपा पोखडा मंडल की ओर से चौबट्टाखाल में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सोबन सिंह रावत, महिपाल सिंह, भगत सिंह, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, सुशील रावत, प्रवेश सुंदरियाल, धर्मेंद्र रावत आदि शामिल रहे। थलीसैंण में लोगों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके निधन को बड़ी क्षति बताया। श्रद्धांजलि देने वालों में व्यापार संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, ब्लॉक महामंत्री सतेंद्र रावत, जेपी ममगाईं, जय सिंह रावत, डा. हरीश ममगाईं, संजय धस्माना व डा. सतेंद्र सेमवाल आदि शामिल रहे।
फोटो
पौड़ी में निकाली श्रद्धांजलि यात्रा
पौड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सर्वदलीय लोगों ने श्रद्धांजलि यात्रा निकालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। यात्रा में आरएसएस के जिला कार्यवाह संजय ममगाईं, राकेश नौडियाल, विवेक ममगाईं, कमल रावत, प्रदीप भट्ट, ओम प्रकाश जुगरान, राजेंद्र रावत, सुषमा रावत, कुसुमलता भट्ट, मयूर, उत्कर्ष, कमल किशोर व जगत किशोर बर्त्वाल आदि शामिल रहे।
मंच का धरना एक दिन के लिए स्थगित
पौड़ी। जिला अस्पताल में डाक्टरों की मांग को लेकर धरने पर बैठे नागरिक कल्याण मंच ने शुक्रवार को एक दिन के लिए धरना स्थगित रखा। मंच के सदस्यों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में रघुवीर सिंह रावत, केदार सिंह गुसाईं, गिरीश चंद्र बर्त्वाल, मकान सिंह रावत, प्रशांत नेगी व आलम सिंह रावत आदि शामिल रहे।