{"_id":"5b3d053c4f1c1b9d288b499c","slug":"171530725692-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में फिर तीन शिक्षक एवं कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में फिर तीन शिक्षक एवं कर्मी मिले अनुपस्थित
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश भर में इन दिनों स्कूलों के औचक निरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ शिक्षक बगैर अवकाश स्वीकृत कराए स्कूलों से नदारद हैं। बुधवार को पौड़ी में एक बार फिर तीन शिक्षक एवं कर्मी बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले।
गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर स्कूलों के औचक निरीक्षण का अभियान चल रहा है। अभियान के पहले दिन पौड़ी में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि बुधवार को एक बार फिर तीन शिक्षक एवं कर्मी नदारद मिले। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कोट ब्लॉक में स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कालेज मसाणगांव, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय वसीज्ञाना में शिक्षक व कर्मी अनुपस्थित मिले। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा एसपी खाली एवं अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एमएस बिष्ट ने कहा कि बगैर अवकाश स्वीकृत कराए नदारद रहने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई होगी।