{"_id":"5aa412644f1c1ba2238b4713","slug":"171520702052-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान कार्य, समान वेतन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान कार्य, समान वेतन की मांग
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। उपनल कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की है। पूर्व में शासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उपनल कर्मियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को विकास भवन में उपनल कर्मचारी महासंघ पौड़ी गढ़वाल की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें सुरक्षित भविष्य और समान कार्य के लिए समान वेतन का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्हें पता चला है कि सरकार उनके मानदेय में महज 15 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर पल्ला झाड़ रही है। आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखकर सरकार इसे मंजूरी दे सकती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो महासंघ विभागों में कामकाज ठप कर उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगा।
बैठक में जिला महामंत्री राकेश रावत, आनंद सिंह नेगी, मुकेश सेमवाल, महावीर सेमवाल, प्रदीप मोहन, अरविंद, मनमोहन सिंह रावत, रीना व रेखा आदि शामिल रहे।