{"_id":"5b3badfe4f1c1ba1288b4692","slug":"161530637822-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने महिला पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने महिला पर हमला कर किया घायल
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ। विकासखंड थलीसैंण के बड़ेथ गांव की 54 वर्षीया जेठूली देवी पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। महिला गांव के पास के जंगल में घास काटने गई थी।
मंगलवार सुबह जंगल में घास काटने गई जेठूली देवी पर भालू ने हमला कर दिया। जेठूली देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण जंगल की तरफ भागे। ग्रामीण को आता देख भालू ने जेठूली को छोड़ दिया। ग्रामीण जेठूली देवी को 108 वाहन की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ ले गए। जेठूली देवी के हाथ, पांव और पीठ में चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया गया है।