फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   डीएम ने दिए खाली मतपत्रों के निस्तारण के निर्देश

डीएम ने दिए खाली मतपत्रों के निस्तारण के निर्देश

Sat, 30 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिए खाली मतपत्रों के निस्तारण के निर्देश
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कोषागार में विधानसभा चुनाव के दौरान के जमा खाली मतपत्रों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पहले संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराना होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शनिवार को अर्द्ध वार्षिक लेखाबंदी के दौरान कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक बुक, बहुमूल्य वस्तुएं, शपथ पत्र, फ्री कापी शपथ पत्र, रसीद बुक, जनरल स्टांप की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कोषागार में कुछ खाली मतपत्र अब भी जमा हैं। इस पर डीएम ने कोषागार के अधिकारियों को मतपत्रों के शीघ्र निस्तारण की कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने प्रभारी कोषाधिकारी नंदन सिंह खत्री को सोसायटी चिट फंड से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संदीप राणा, सुभाष पुरी, मनबर सिंह चौहान, बलदेव सिंह रावत, अवशेष चंद्र, नितिन रावत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed