फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   फिल्म बोर्ड का गठन नहीं होना है निराशाजनक: वीरान

फिल्म बोर्ड का गठन नहीं होना है निराशाजनक: वीरान

Mon, 08 Jul 2019 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
फिल्म बोर्ड का गठन नहीं होना है निराशाजनक: वीरान
वीरान - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाली फिल्मों के निर्देशक व गीतकार गणेश वीरान ने प्रदेश में फिल्म बोर्ड का गठन नहीं किए जाने को निराशाजनक करार दिया है। रविवार को पौड़ी में गढ़वाली फिल्म निर्देशक व गीतकार गणेश वीरान ने पत्रकारों से वार्ता की।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिल्म जगत लगातार उत्तराखंड में फिल्म बोर्ड बनाए जाने की मांग उठा रहा है, लेकिन सरकार इस मांग को अनसुना कर रही है। इससे फिल्म जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक व कलाकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वीरान ने कहा कि प्रदेश सरकार बालीवुड के फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में शूटिंग करने पर छूट दे रही है, लेकिन उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों को इससे वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद यहां के फिल्म निर्देशकों को बड़ी उम्मीद थी कि अब उनके दिन बहुरेंगे और राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन होगा, लेकिन यहां भी अभी तक मायूसी ही हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरान ने कहा कि उत्तराखंड में काफी संख्या में बेहतर कलाकार हैं। फिल्मांकन की भी असीम संभावनाएं हैं, लेकिन थियेटर तक मुहैया नहीं हो पा रहा है, जबकि देश के अन्य राज्यों में क्षेत्रीय भाषा में बनी फिल्मों को पहले प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि फिल्म बोर्ड का गठन न होने से यहां के निर्देशकों को सब्सिडी भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने उत्तराखंडी फिल्म जगत की भावनाओं को देखते हुए राज्य में जल्दी ही फिल्म बोर्ड के गठन की मांग सरकार से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed