{"_id":"5d0e59998ebc3e781016a8c1","slug":"15612215133-shrinagar-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल में आयोजित बीडीसी बैठक में पेयजल निगम के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि कहीं दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है तो कहीं पानी की लाइन की टूट गई। शिकायत के बाद भी शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है।
ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या रखीं। परियोजना निदेशक डीआरडीए भरतराम भट्ट ने डडंवा क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों को बिना शुल्क जमा किए पानी का कनेक्शन देने पर जल निगम व जल संस्थान पर आक्रोश जताया। जबकि लक्ष्मोली हडिमकीधार पंपिंग पेयजल योजना से दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने कहा कि त्यालनी क्षेत्र में पेयजल टंकियां बिना पानी के टूटने के कगार पर हैं जबकि डोबरी गांव में ऑलवेदर रोड निर्माण से आधा किमी पाइप लाइन गायब कर दी गई है। इन समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों ने हंगामा किया। विभागीय अधिकारियों ने जल्द इन समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया तो वह शांत हुए। प्रधान उनाना संतोषी बिष्ट ने पाइप लाइन की जांच के नाम पर गांव के पक्के रास्तों को तोड़े जाने पर रोष जताया। प्रधान रजनीशकांत तिवाड़ी ने ब्लॉक में आधार कार्ड बनाने के लिए केंद्र बनाने, प्रधान सुरेश सिंह, वेदप्रकाश बडोनी, दरम्यान सिंह ने लक्ष्मोली, बागवान, पवेला व सौडू में झूलती बिजली की लाइनों को तत्काल ठीक करने आदि की मांग की। बैठक के अंत में प्रमुख ने जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर कार्य करने पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनोद सिंह नेगी, सहायक अभियंता सतीश चंद्र भट्ट, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके सहगल व ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता, तहसीलदार अवतार सिंह बुटोला, डा. मुकेश गौड़, समाज कल्याण अधिकारी मनीष तिवारी, आरएस तोमर, मनमोहन काला और रमाकांत गुप्ता आदि मौजूद थे।