फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पौड़ी शहरवासियों और ग्रामीणों ने किया योग

पौड़ी शहरवासियों और ग्रामीणों ने किया योग

Fri, 21 Jun 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी शहरवासियों और ग्रामीणों ने किया योग
पौड़ी। विश्व योग दिवस पर मंडल मुख्यालय पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में अधिकारी, कर्मचारी, शहरवासियों व ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। योग पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पौड़ी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद व योग आज दुनिया में लोगों को निरोग रहने का मंत्र दे रहा है। हमें नियमित योग कर अन्य लोगों को भी प्रेरित व प्रोत्साहित करना होगा। स्टेडियम में आयुक्त सहित जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, एडीएम डा. एसके बरनवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व शहरवासियों ने योगाभ्यास किया। दूसरी ओर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय पौड़ी की ओर से ब्लाक खिर्सू के सुमाड़ी गांव में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान माहेश्वरी देवी ने किया। ग्रामीणों ने गांव में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम, उर्वशी काला द्वितीय व रिया काला तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, आदर्श मुयाल द्वितीय व हर्षित काला ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी लीलाधर पांडेय, महिला मंगल दल अध्यक्ष दुर्गा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं जीजीआईसी पौड़ी की छात्राओं ने भी विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास किया। जिले के बैंग्वाड़ी गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सुषमा भंडारी, लता भट्ट, नीलम जुयाल, उषा पांडे, लीला ढौंडियाल, अनीता थपलियाल व मंजू गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर पाबौ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय इंटर कालेज में आयोजित योग कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ प्रवीन भट्ट ने किया। प्रशिक्षक सरोज कठैत ने जोड़ों के दर्द के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजक एनएस रावत ने योग व नियमित अभ्यास की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed