{"_id":"5d0bb76e8ebc3e0a623d8fff","slug":"15610489282-shrinagar-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों की गलती से बिगड़ा गढ़वाल विवि का परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों की गलती से बिगड़ा गढ़वाल विवि का परीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि से संबद्ध संस्थानों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक होने से विवि का परीक्षा कार्यक्रम पूरी तरह गड़बड़ा गया है। परीक्षा परिणाम घोषित करने सहित कई अन्य दिक्कतों का विवि को सामना करना पड़ेगा। विवि प्रशासन ने अब ऐसे संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही आर्थिक नुकसान की भरपाई कराए जाने पर विचार कर रहा है।
गढ़वाल विवि की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कई बार विवि से संबद्ध संस्थानों पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर गलत पेपर खोले गए। ऐसे में विवि को उक्त परीक्षाएं निरस्त कर नई तिथियां घोषित करनी पड़ रही हैं। कुछ दिन पहले विवि से संबद्ध देहरादून के डाल्फिन संस्थान ने स्नातक स्तर के तीन गलत पेपर छात्रों में वितरित कर दिए थे, जिससे विवि प्रशासन ने उक्त सभी प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं निरस्त कर दी थी। विवि अभी तक इन प्रश्न पत्रों की परीक्षा के लिए नई तिथियां भी घोषित नहीं कर पाया है। जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19 जून को अंतिम पेपर होना था, लेकिन अब इन प्रश्न पत्रों की दुबारा परीक्षा कराए जाने के लिए विवि को प्रश्न पत्र छपवाने के साथ ही करीब 14 केंद्रों पर इन्हें भेजना भी होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते विवि को न तो प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए शिक्षक मिल पा रहे हैं और ना ही परीक्षा आयोजित कराए जाने के लिए परीक्षक। ऐसे में विवि इन प्रश्न पत्रों की परीक्षा जुलाई माह में संपन्न करने पर विचार कर रहा है। इसका प्रभाव विवि के नए शैक्षणिक सत्र पर पड़ेगा। दुबारा पेपर लीक न हो इसके लिए विवि उक्त शिक्षण संस्थानों से आर्थिक नुकसान की भरपाई कराए जाने पर भी विचार कर रहा है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट का कहना है कि जल्द इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।