फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना पड़ा महंगा

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना पड़ा महंगा

Sun, 16 Jun 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना पड़ा महंगा
पौड़ी। न्यायालय अभिनिर्णायक अधिकारी (एडीएम कोर्ट) ने सैंपल फेल होने के दो मामलों में कोटद्वार के दो व्यवसायियों को अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने जिला अभिहित अधिकारी को अर्थदंड की धनराशि एक माह के भीतर जमा करवाए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के कोटद्वार क्षेत्र में मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश का बिजनौर जिला निवासी इकबाल अहमद दूध बेचने आता है। जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में इकबाल के दूध का सैंपल लिया गया, जो जांच में फेल (अधोमानक) पाया गया। वहीं कोटद्वार के कालागढ़ में प्रदीप कुमार कांबोज की मिठाई की दुकान है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इनकी दुकान से रसगुल्ले का सैंपल लिया। इसकी जांच किए जाने पर सैंपल फेल पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों मामलों में न्यायालय अभिनिर्णायक अधिकारी (एडीएम कोर्ट) की अदालत में वाद दायर किया। न्यायालय अभिनिर्णायक अधिकारी/एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल की अदालत ने खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता अनिधिनियम-2011 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए दोनों व्यवसायियों को अर्थदंड की सजा सुनाई है। जिला अभिहित अधिकारी प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि न्यायालय अभिनिर्णायक अधिकारी (एडीएम कोर्ट) की अदालत इकबाल अहमद निवासी जगत चांदपुर चिल्किया, नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश पर 40 हजार और प्रदीप कुमार कांबोज निवासी कालागढ़ कोटद्वार जिला पौड़ी पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed