{"_id":"5d0522b88ebc3e247e2b4c74","slug":"156061764514-pauri-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका क्षेत्र श्रीनगर में आदर्श आचार संहिता लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका क्षेत्र श्रीनगर में आदर्श आचार संहिता लागू
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के नगर पालिका क्षेत्र श्रीनगर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पालिकाध्यक्ष व सभासद के पदों पर आठ जुलाई को 28 मतदेय स्थलों पर मतदाता मतदान करेंगे। परिणाम 10 जुलाई को जारी होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण व मतपत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
शनिवार को मुख्यालय पौड़ी में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निकाय चुनाव की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र श्रीनगर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पालिकाध्यक्ष व सभासदों के पदों पर प्रत्याशी तहसील कार्यालय श्रीनगर में 18 व 19 जून को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 20 जून को जांच के बाद 21 जून को नाम वापसी होगी। गर्ब्याल ने कहा कि 22 जून को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आठ जुलाई को 28 मतदेय स्थलों पर मतदान और 10 जुलाई को परिणाम घोषित किया जाएगा। कहा कि नगर पालिका श्रीनगर में 13 वार्ड शामिल हैं, जिनमें से छह संवेदनशील व दो अतिसंवेदनशील वार्ड हैं। सीडीओ दीप्ति सिंह ने कार्मिक, परिवहन, मतपत्र, मतदान/मतगणना, प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यों के प्रभारी व सहायक प्रभारियों को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एडीएम डा. एसके बरनवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल भट्ट, एसडीएम श्रीनगर दीपेंद्र नेगी, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएमओ डीएस राणा, डीपीआरओ एमएम खान, डीएसओ जेएस कंडारी, सीओ सदर अनिल कुमार जोशी व रीना कंडारी आदि मौजूद थे।