फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   प्राथमिकता के आधार पर हो समस्याओं का समाधान

प्राथमिकता के आधार पर हो समस्याओं का समाधान

Tue, 07 May 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिकता के आधार पर हो समस्याओं का समाधान
पौड़ी। शिक्षा परिसर पौड़ी में राजकीय शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षा परिसर में आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इससे पूर्व संघ ने सीईओ को शॉल भेंटकर कर सम्मानित भी किया। वित्त अधिकारी माध्यमिक आलोक शाह ने शिक्षकों की वेतन विसंगतियों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यकारिणी को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत ने कोटिकरण में पूर्ववत की भांति एबीसीडी की व्यवस्था लागू करने, स्थानांतरण रिक्ति के अनुरुप शत-प्रतिशत करने, शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के लिए पूर्व की भांति अवकाश दिए जाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। पूर्व मंडलीय मंत्री देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शासनादेश की गलत व्यवस्था के कारण वित्त समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक मेहरवान सिंह भंडारी, भवान सिंह, गिरीश रावत, मनोज काला, लक्ष्मण सिंह रावत, संग्राम सिंह नेगी, आशीष खर्कवाल, शिक्षा रावत, नरेंद्र सिंह, पदमेंद्र रौथाण, अव्वल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed