{"_id":"5bbb88f8867a55286e5bba79","slug":"151539016952-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनीता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनीता ने मारी बाजी
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। कंडोलिया मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर दौड़ में अनीता खत्री ने बाजी मारी, जबकि प्रीति असवाल दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ परिसर के निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने किया।
पौड़ी परिसर के निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलकूद भी जरूरी है। इससे जीवन में अनुशासन और एक दूसरे के सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता में 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में भाष्कर सिंह प्रथम, अखिल नेगी दूसरे और बलराम तीसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रश्मि नेगी पहले, अनीता खत्री दूसरे और शालिनी गुसाईं तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक छात्रा वर्ग में सोनिया प्रथम, अरुणा चमोली दूसरे और स्तुति नेगी तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक छात्र वर्ग में संतोष सिंह पहले, ऋषभ नेगी दूसरे और भाष्कर रावत तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में आकृति कठैत पहले और अरुणा चमोली दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद छात्र वर्ग में सुमन बिष्ट पहले, सूरज रावत दूसरे और विपिन तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान खेल सचिव प्रो. राजेश डंगवाल, मधु रावत व मनीषा लिंगवाल आदि मौजूद रहीं।