{"_id":"5b7312b942c792751e68c739","slug":"151534268089-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री में रोशनी, ऋतिका, अमन और अर्चित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री में रोशनी, ऋतिका, अमन और अर्चित ने मारी बाजी
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। खेल विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पहले दिन आयोजित बालक एवं बालिकाओं की विभिन्न वर्गों की क्रॉस कंट्री दौड़ में रोशनी, ऋतिका, अमन और अर्चित ने बाजी मारी। उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
कंडोलिया से प्रारंभ हुई दौड़ सर्किट हाउस और इसी मार्ग से वापस कंडोलिया पहुंची। बालिका अंडर-16 आयु वर्ग में जीआईसी क्याई की रोशनी पहले, जीआईसी पौड़ी की मोनिका दूसरे व जीजीआईसी पौड़ी की मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-13 वर्ष बालिका वर्ग में जीआईसी उज्याड़ी की ऋतिका पहले, ननकोट की निधि नेगी दूसरे एवं केवि पौड़ी की साक्षी तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग अंडर-16 में जीआईसी पौड़ी के अमन नेगी प्रथम, इसी विद्यालय के शोभित पंवार द्वितीय एवं जीआईसी उज्याड़ी के धनेश तृतीय रहे। बालक अंडर-13 वर्ष में जीआईसी पौड़ी के अर्चित रावत पहले, राउमावि ननकोट के सौरभ सिंह दूसरे एवं श्रीनगर के प्रेरित ममगाईं तीसरे स्थान पर रहे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल सिंह शाह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, संग्राम सिंह, मालिनी, गणेश चंद्र व राकेश मोहन आदि मौजूद रहे।
रेस के दौरान स्कूटी में बैठाने का आरोप
अंडर-16 में द्वितीय स्थान पर रहे शोभित पंवार एवं एक शिक्षक ने दौड़ में भेदभाव का आरोप लगाया है। आरोप है कि रेस के दौरान एक प्रतिभागी को उसके साथ के युवक ने स्कूटी में बैठाया। खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती ने कहा कि हमारे पास इस तरह की शिकायत आई थी। ऐसा कुछ नहीं है। शिकायत को दूर कर दिया गया है। इस दौरान एसडीएम भी वहां मौजूद थे।