{"_id":"5b3a5f4b4f1c1be4568b4568","slug":"151530552139-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप कुलसचिव से हो सकती है रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप कुलसचिव से हो सकती है रिकवरी
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान घुड़दौड़ी के उप कुलसचिव राजेंद्र सिंह नेगी से रिकवरी हो सकती है। संस्थान के निदेशक डा. महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि शासन स्तर से हुई जांच में पाया गया है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से उप कुलसचिव पद पर प्रमोशन के लिए अर्ह न होने के बावजूद दो साल पहले उनका प्रमोशन कर दिया गया था।
संस्थान के निदेशक डा. महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि उप कुलसचिव राजेंद्र सिंह नेगी का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन के बाद किसी व्यक्ति द्वारा शासन में मामले की शिकायत की गई थी। इसमें बताया गया था कि इस पद पर प्रमोशन के लिए अर्ह न होने के बावजूद उनका प्रमोशन किया गया, जबकि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से आगे प्रमोशन नहीं हो सकता। संस्थान के निदेशक ने कहा कि शासन ने शिकायत पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। डीएम ने जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद शासन स्तर से एक और जांच हुई। जांच के बाद शासन से संयुक्त निदेशक वेदीराम की ओर से संस्थान को पत्र मिला कि यदि उप कुलसचिव से रिकवरी बनती है तो की जाए। संस्थान के निदेशक डा. महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि मामले को दिखाया जा रहा है कि उनसे रिकवरी हो सकती है या नहीं।