{"_id":"5a60d4344f1c1ba4268b51e4","slug":"151516295220-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कृषि विभाग के कार्यों पर व्यक्त की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कृषि विभाग के कार्यों पर व्यक्त की नाराजगी
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। ग्रामीण विकास के लिए कृषि विभाग को 142 लाख रुपये तो मिले, लेकिन विभाग अब तक मात्र दो लाख रुपये ही खर्च कर पाया है। इस पर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने नाराजगी जताते हुए विभाग को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बीडीओ व अन्य विभागों पर चर्चा के दौरान सामने आया कि कृषि विभाग विभिन्न योजनाओं में बेहद सुस्त गति से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी ने विभाग केे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग द्वारा घेरबाड़, दीवार बंदी व गड्डा खुदान समेत अन्य कार्यों की समीक्षा भी की। मत्स्य पालन विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का निर्माण कर मत्स्य पालन को बढ़ावा दें। बैठक में डीपीआरओ को मनरेगा वार्षिक योजना के तहत राज्य एवं केंद्र वित्त से मिली धनराशि से ब्लाक रिर्सोस सेंट व बारात घरों के निर्माण में तेजी लाने का कहा। सिंचाई विभाग को नहरों की साफ सफाई, बाल विकास विभाग को अच्छे आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा शौचालय तथा वाल पेंटिंग जैसे कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने लेमन ग्रास जड़ी बूटी, सुगंध पादप के लिए चार से पांच हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य योजना तैयार करने को कहा। बैठक में सीडीओ रवनीत चीमा, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएओ डा. डीएस राणा, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार व एपीडी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।