{"_id":"6abe5ede6b8caf409f098547","slug":"free-tests-will-continue-at-the-sub-district-hospital-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126969-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उपजिला अस्पताल में जारी रहेंगी मुफ्त जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उपजिला अस्पताल में जारी रहेंगी मुफ्त जांचें
Thu, 01 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
फोटों
बुधवार देर रात आया आदेश, 31 अक्तूबर या नया टेंडर होने तक बढ़ी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उपजिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार से मुफ्त पैथोलॉजी जांच बंद होने की स्थिति बुधवार देर रात जारी आदेश के बाद टल गई। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने निशुल्क डायग्नोस्टिक जांच की मौजूदा व्यवस्था को एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर अथवा नई टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक, जो भी पहले हो जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इससे मरीजों की जांच पहले की तरह निशुल्क होती रहेगी।
राज्य सरकार की निशुल्क डायग्नोस्टिक योजना के तहत पीपीपी मोड में चंदन डायग्नोस्टिक के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय में मरीजों की पैथोलॉजी जांच निशुल्क की जा रही है। कंपनी के साथ अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त हो गया था। ऐसे में एक अक्तूबर से निशुल्क जांच बंद होने और अस्पताल की अपनी पैथोलॉजी लैब में सरकारी दरों पर जांच शुरू होने की स्थिति बन गई थी। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग का कहना है कि स्वास्थ्य महानिदेशालय से बुधवार देर रात आदेश प्राप्त हुआ है। निशुल्क डायग्नोस्टिक जांच की व्यवस्था को एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर अथवा नई टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक, जो भी पहले हो, विस्तारित किया गया है। मरीजों की जांच पूर्व की तरह निशुल्क होती रहेगी।