{"_id":"5a242e7c4f1c1bbd208b47ef","slug":"151512320636-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के साथ गांव के चौकीदार भी बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के साथ गांव के चौकीदार भी बने प्रधान
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाक एकेश्वर की ग्राम सभा गजेरा के प्रधान ने ग्राम प्रहरी के पद पर भी कब्जा किया हुआ है। लाभ के दो पदों पर एक साथ कार्य करने पर जिला पंचायती राज अधिकारी ने प्रधान को नोटिस भेजने के साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि वह एक पद छोड़ने के साथ ही लिया गया मानदेय भी सरकारी खजाने में जमा करें।
ब्लाक एकेश्वर के गजेरा गांव में विपल सिंह ग्राम प्रधान के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा ग्राम प्रहरी के पद पर भी उन्होंने अपने को तैनात दर्शा रखा है। ग्राम प्रहरी पद से वह हर माह छह सौ रुपये मानदेय भी अपने खाते में जमा करवा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने इस मामले में पट्टी पटवारी से जांच करवाई और जांच में यह सही पाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने बताया कि इस संबंध में प्रधान को नोटिस भेजा गया है कि या तो वह ग्राम प्रधान के पद से त्यागपत्र दें या फिर ग्राम प्रहरी के। डीपीआरओ द्वारा भेजे गए नोटिस का अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इस पर डीपीआरओ ने कहा कि अब विभाग को अधिकार है कि वह निर्णय ले। मामले में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बहरहाल ग्राम प्रधान पर विभाग कार्यवाही की तैयारी में जुटा हुआ है।