फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   1506 polling parties left in the mountain.

पहाड़ में रवाना हुई 1506 पोलिंग पार्टियां

Mon, 13 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 13 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए गढ़वाल के पांच पर्वतीय जिलों से सोमवार को 1506 पोलिंग पार्टियां गंतव्य को रवाना हो गई। इनमें देर शाम तक अधिकांश पोलिंग पार्टियां अपने बूथों तक पहुंच चुकी थी। टिहरी जिले से सर्वाधिक 763 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। इसके अलावा पौड़ी जिले से 532, रुद्रप्रयाग से 91, उत्तरकाशी से 75 और चमोली जिले से 45 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। उत्तरकाशी जिले में पुरोला विधानसभा क्षेत्र में ओसला गंगाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ओसला सबसे अधिक दूरी का पोलिंग बूथ है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 250 किमी दूर इस पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टी सोमवार को रवाना हो चुकी है जो मंगलवार देर शाम तक गंतव्य पर पहुंच सकेगी। इन मतदान कार्मिकों को सीमा गांव से 16 किमी की दूरी पैदल नापनी होगी। चमोली जिले में बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम डुमक गांव तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को 24 किमी का पैदल सफर तय करना है।
विज्ञापन


पौड़ी। कंडोलिया ग्राउंड से डीएम चंद्रशेखर भट्ट, एसएसपी मुख्तार मोहसिन और सीडीओ विजय कुमरा जोगदंडे की देखरेख में चौबट्टाखाल के लिए 157 और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 156 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार। यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ बूथों के लिए 219 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि कालागढ़ और ढिकाला के 9 पोलिंग बूथों के लिए पार्टियां रवाना हो गई हैं। मंगलवार को 104 पोलिंग बूथों के लिए पार्टियां रवाना की जाएगी। लैंसडौन और यमकेश्वर के लिए क्रमश: 105-105 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है।

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। जिले में 45 पोलिंग पार्टियां गंतव्य को रवाना हुई। 331 पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना होंगी। गोपेश्वर पुलिस मैदान से बदरीनाथ सीट की 21 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई जबकि सिमली से थराली के तोरती, हरमल, चोटिंग, गेरूड़, बूंगा, बुरसोल, डुंग्री और कोलपुड़ी सहित 24 दुर्गम पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। सभी पोलिंग बूथ 8 से 18 किमी की पैदल दूरी पर हैं। विधानसभा के सहायक निर्वाचन अधिकारी चंदन सिंह डोबाल ने बताया कि शेष पार्टियां मंगलवार को रवाना होंगी। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सभी कर्मियों को ईवीएम और मतदान से संबंधित सभी जानकारियां दीं।

नई टिहरी। जिले में 763 पोलिंग पार्टियां अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हुई। डीएम इंदुधर बौड़ाई ने बताया कि 151 पार्टियां मंगलवार को रवाना होंगी। घनसाली सुरक्षित सीट के लिए सभी 152 पोलिंग पार्टियां, देवप्रयाग की 139,  नरेंद्रनगर की 55, प्रतापनगर की 143, टिहरी की 107 और धनोल्टी की 167 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। इस दौरान एसएसपी एनएस नपलच्याल, सीडीओ  आशीष भटगाई आदि मौजूद थे।

उत्तरकाशी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं प्रेक्षक सामान्य दर्पण जैन ने राजकीय कीर्ति इंटर कालेज से जिले के तीनों  विधानसभा क्षेत्रों के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 75 पोलिंग पार्टी को रवाना किया। बताया कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र की 32, यमुनोत्री की 32 तथा गंगोत्री विधानसभा क्षेेत्र की 11 पोलिंग पार्टी रवाना हो चुकी है।

शेष पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र की टेबिल से मतदान सामग्री दिया जा रहा है जो 14 फरवरी को प्रात: अपने- अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना होंगी। डीएम ने सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये।   इस दौरान पुलिस अधीक्षक ददनपाल, जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

नई टिहरी। विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए सोमवार को 763 मतदान पार्टियां अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो गई। डीएम ने बताया कि 151 पार्टियां मंगलवार को रवाना होंगी। बताया गया कि घनसाली सुरक्षित सीट के लिए सभी 152 मतदान पार्टियां, देवप्रयाग की 139 मतदान पार्टियां, नरेंद्रनगर की 55, प्रतापनगर की 143, टिहरी की 107 और धनोल्टी की 167 मतदान पार्टियां रवाना की गई है। डीएम ने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि मतदान पार्टियों के पहुंचने की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दें।

इस दौरान एसएसपी एनएस नपलच्याल, सीडीओ आशीष भटगाई, एडीएम  एसके बरनवाल आदि मौजूद थे।
रुद्रप्रयाग। जिले की केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के दूरस्थ 91 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। निर्वाचन प्रेक्षक जी. गणेशन व जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना की मौजूदगी में अगस्त्यमुनि से इन पार्टियों को रवाना किया गया। रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों में केदारनाथ की 39 व रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की 52 पार्टियां शामिल हैं। शेष 211 पार्टियां मंगलवार को अपने-अपने बूथ के लिए प्रस्थान करेंगी।


कोटद्वार में चार अतिरिक्त सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर तैनात
कोटद्वार।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए कोटद्वार में चार सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर अतिरिक्त तैनात कर दिए गए हैं। एएसपी सरिता डोबाल ने बताया कि क्षेत्र में हर जगह पुलिस फोर्स तैनात है। तीन कंपनियां पीएसी समेत होमगार्ड और सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स चुनाव गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।      

एसएसटी और प्लाइंग टीमें गठित
पौड़ी।
एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने बताया कि किसी भी सीट पर कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए हर विधानसभा सीट पर एसएसटी व फ्लाइंग की टीमें गठित की गई हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा पीएसी, होमगार्ड व ग्राम प्रहरी के 5000 जवान तैनात किए गए हैं।

चमोली में 60 पोलिंग बूथों पर वायरलेस सेट का इंतजाम
गोपेश्वर।
चमोली जिले के विद्युत विहीन आठ मतदेय स्थलों पर सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है। साथ ही संचार सुविधा से अछूते 60 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा कर्मियों और पोलिंग अधिकारियों को वायरलेस सेट दिए गए हैं। जोशीमठ और गोपेश्वर में छह पोलिंग बूथों से वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। बताया कि कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित होने पर कर्णप्रयाग की पोलिंग पार्टियों की चुनाव ड्यूटी स्थगित कर दी गई है। कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित होने के बाद अब जिले के बदरीनाथ और थराली के 376 पोलिंग बूथों पर ही मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

एसएमएस से मिलेगी मतदान प्रतिशत की जानकारी
गोपेश्वर।
जिला निर्वाचन विभाग ने 15 फरवरी मतदान दिवस के दिन प्रत्येक तीन घंटे में मीडिया को एसएमएस के माध्यम से मतदान प्रतिशत की सूचना देने की योजना बनाई है। पोलिंग अधिकारी भी अपने-अपने बूथों से एसएमएस के जरिए निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव संबंधी जानकारी देंगे।

अब तक 2335 कर्मियों ने किया मतदान
नई टिहरी।
मतदान ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों में से अब तक 2335 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम ने इंदुधर बौड़ाई ने बताया कि इनमें से 11 फरवरी को 363 ने, 12 फरवरी को 1512 और 13 फरवरी को 460 कर्मचारियों ने मतदान किया है। 13 फरवरी को घनसाली सुरक्षित सीट पर 73 कर्मचारियों, देवप्रयाग सीट पर 74, नरेंद्रनगर में 35, प्रतापनगर में 51, टिहरी में 170 और धनोल्टी में 57 मतदान कर्मियों ने मतदान किया। डीएम ने बताया कि जिन मतदान कर्मचारियों ने प्रपत्र 12 भरा है, वह रवाना होने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।


अब तक 2335 कर्मियों ने किया मतदान
नई टिहरी। मतदान ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों में से अब तक 2335 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम ने इंदुधर बौड़ाई ने बताया कि इनमें से 11 फरवरी को 363 ने, 12 फरवरी को 1512 और 13 फरवरी को 460 कर्मचारियों ने मतदान किया है। 13 फरवरी को घनसाली सुरक्षित सीट पर 73 कर्मचारियों, देवप्रयाग सीट पर 74, नरेंद्रनगर में 35, प्रतापनगर में 51, टिहरी में 170 और धनोल्टी में 57 मतदान कर्मियों ने मतदान किया। डीएम ने बताया कि जिन मतदान कर्मचारियों ने प्रपत्र 12 भरा है, वह रवाना होने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed