{"_id":"61437b808ebc3e1ef2274e28","slug":"15-thousand-registration-for-online-courses-shrinagar-news-drn3906047105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कोर्सेज के लिए 15 हजार पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कोर्सेज के लिए 15 हजार पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विवि में फार्मेसी विभाग के शिक्षक डा. अजय और डा. मोना सेमल्टी की ओर से तैयार किए गए एकेडमिक राइटिंग और इंडस्ट्रियल फार्मेसी ऑनलाइन पाठ्यक्रम के लिए देश विदेश से 15 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं। यह दोनों कोर्सेस केंद्र सरकार के ‘स्वयं’ पोर्टल के लिए विवि के पहले ऑनलाइन कोर्सेस हैं।
डा. अजय सेमल्टी ने बताया कि गढ़वाल विवि द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार के ‘स्वयं’ पोर्टल पर दो कोर्सेज वर्ष 2019 से ही परिचालित हो रहे हैं, जिनके लिए जुलाई से पंजीकरण शुरू किए गए थे। बुधवार को अंतिम तिथि तक एकेडमिक राइटिंग में 11 हजार और इंडस्ट्रियल फार्मेसी के लिए 4100 से अधिक शिक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो की ओर से अकादमिक राइटिंग कोर्स को विश्व के 30 टॉप ऑनलाइन कोर्स में शामिल किया गया है। यह केंद्र सरकार के ‘स्वयं’ पोर्टल के लिए विवि के पहले ऑनलाइन कोर्सेस हैं।
गत चार साइकल्स में 95 से भी अधिक देशों के 35 हजार से भी अधिक शिक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि देश के कई विवि ने गढ़वाल विवि के इन ऑनलाइन कोर्स को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। डा. सेमल्टी ने बताया कि दोनों कोर्सों को चार पुस्तकों के रूप में प्रकाशित किया गया है, जिनकी पुस्तकें छात्रों की सुविधा के लिए हिंदी भाषा में भी उपलब्ध करवाई गई है।