फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   लोकतंत्र का भाग्यविधाता है मतदाता: प्रो. पुरोहित

लोकतंत्र का भाग्यविधाता है मतदाता: प्रो. पुरोहित

Thu, 14 Mar 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र का भाग्यविधाता है मतदाता: प्रो. पुरोहित
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लोकतंत्र, मतदाता, मताधिकार, उसके उपयोग व युवाओं की भूमिका पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जनपद के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र सभागार पौड़ी में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीजीआर परिसर पौड़ी के निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा है। प्रो. पुरोहित ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता ही भाग्यविधाता होता है। युवाओं को आगामी लोकसभा चुुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी होगी। साथ ही मतदाताओं को जागरूक भी बनाना होगा। केंद्र के प्राचार्य किशोर परिहार ने कहा कि संस्थान कृषि बागवानी की दिशा में युवाओं की तरक्की के विविध आयामों पर कार्य कर रहा है। वरिष्ठ प्रशिक्षक केके पांडेय ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं को संगठित कर उनकी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में कर रहा है। कार्यक्रम संयोजक डा. योगेश धस्माना ने मतदाता, मतदान व युवाओं की भूमिका पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी योगंबर पोली ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र देवराड़ी, ललित मोहन सती, संदीप बिजल्वाण, अंकित सिंह, राहुल रावत, अंकिता कुकरेती, सुमनलता रावत व सुदर्शन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed