{"_id":"5b37bc3f4f1c1bf36e8baaf9","slug":"141530379327-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने को ब्लॉक परिसरों में लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मनवाने को ब्लॉक परिसरों में लगाए पौधे
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने लंबित मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन का अनूठा तरीका निकाला है। एसोसिएशन से जुड़े अधिकारियों ने जिले के विभिन्न ब्लाक कार्यालय परिसरों में पौधे लगाए। एसोसिएशन के महामंत्री केशर सिंह नेगी ने कहा कि अधिकारी मांगों के समर्थन में चार जुलाई को बांह पर काला फीता बांधकर काम करेंगे।
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने मांगों के समर्थन में खिर्सू, दुगड्डा, थलीसैंण, बीरोखाल आदि जिले के विभिन्न ब्लाक परिसरों में पौधे लगाए। एसोसिएशन ने वेतन विसंगतियों को दूर करने और विभाग में वीडीओ के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की मांग की। एसोसिएशन के महामंत्री केशर सिंह नेगी ने कहा कि मांगों के समर्थन में 13 जुलाई को उत्तराखंड सामाजिक जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण कार्यालय देहरादून में धरना दिया जाएगा, 17 को नैनीताल और देहरादून में धरना एवं 30 जुलाई को देहरादून में रैली निकाली जाएगी। पौधरोपण करने वालों में दिनेश चंद पंत, माधुरी, संदीप कोली, प्रमोद सेमवाल और पुनीत आदि शामिल रहे।
पौधरोपण कर विरोध जताया
गैरसैंण। मांगों के समर्थन में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने ब्लाक कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर विरोध जताया। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन सोशल ऑडिट के नाम पर उत्पीड़न करने, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर 25 जून से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मी सफाई अभियान चलाकर, दो घंटे अधिक काम कर और अब पौधरोपण कर सरकार के सामने विरोध जता रहे हैं। शनिवार को पौधरोपण करने वालों में सोबन लाल, राकेश सजवाण, विनोद गौड़, दीपक कुमार और प्रकाश रावत आदि मौजूद थे।