{"_id":"5cb60955bdec2213e8071651","slug":"131555433813-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडो खेला पांसो पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडो खेला पांसो पर थिरके दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ। विकास खंड मुख्यालय पाबौ में आयोजित पांच दिवसीय खुड्डेश्वर मेला रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया है। समापन पर मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
मंगलवार को पाबौ में आयोजित खुड्डेश्वर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. नरेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मेले के समापन अवसर पर लोक गायक मुकेश कठैत ने समा बांधा। कठैत ने हर हर गंगे, ढोला लाई पांसो, बसंती बौ ए, पंडो खेला पांसो गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायक दिनेश भारती ने ऊपर खुदा नीचे आसमां सहित अनेक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर वाहवाही बटोरी। पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों के तालियों की तालियां बटोरी। खुड्डेश्वर मेला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्रीय जनता के सहयोग से पांच दिवसीय मेला संपन्न हो पाया है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, कवेंद्र नेगी, वीरबल बिष्ट, मुकेश डोभाल, संजय चमोली, कमलेश सिंह व विवेक आदि मौजूद थे।