फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गढ़वाल मंडल में 72 हजार 218 बच्चों ने लिया प्रवेश

गढ़वाल मंडल में 72 हजार 218 बच्चों ने लिया प्रवेश

Tue, 16 Apr 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल में 72 हजार 218 बच्चों ने लिया प्रवेश
पौड़ी। शिक्षा विभाग की पहल रंग लाई है। गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के विभिन्न विद्यालयों में 72 हजार 218 बच्चों ने प्रवेश लिया है। प्राथमिक, उच्च व माध्यमिक स्तर पर एक से 15 अप्रैल तक 57 हजार 505 और 16 अप्रैल तक 14 हजार 713 बच्चों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के जनपद पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार व देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। अपर निदेशक माध्यमिक महावीर बिष्ट ने जीआईसी कोट, अपर निदेशक बेसिक एसपी खाली ने ब्लाक कर्णप्रयाग, उपनिदेशक जेपी यादव ने जीआईसी पुरियाडांग में आयोजित प्रवेशोत्सव में शिरकत की। सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत ने राआप्रावि ल्वाली, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने राप्रावि बगेली और डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव जीआईसी धुमाकोट में आयोजित प्रवेशोत्सव में शामिल रहे। शिक्षा विभाग के प्रवेशोत्सव में जनपद पौड़ी में प्राथमिक स्तर पर 2589, उच्च प्राथमिक स्तर पर 2853, माध्यमिक स्तर पर 3168 बच्चों ने प्रवेश लिया। अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि गढ़वाल मंडल में सात जनपदों के विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक स्तर पर कुल 25684, उच्च प्राथमिक स्तर पर 22970 और माध्यमिक स्तर पर 23564 बच्चों ने नवीन प्रवेश लिया। उन्होंने बताया कि मंडल में एक से 15 अप्रैल तक आयोजित प्रवेशोत्सव में 57 हजार 505 और 16 अप्रैल को 14 हजार 713 बच्चों ने प्रवेश पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed